स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
अज्ञात वाहन की टक्कर से 72 वर्षीय अधेड़ गम्भीर रूप से घायल।
नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के नगरा सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर ब्रह्मबाबा के स्थान के समीप गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 72 वर्षीय अधेड़ गम्भीर रूप दे घायल हो गया।सूचना पर पहुंचे परिजन राहगीरों की मदद से उसे पीएचसी नगरा पहुंचाए,जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद बलिया के लिए रेफर कर दिया।
नगरा थाना क्षेत्र के रनऊपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद 72 वर्ष पुत्र रामयश विशुनपुरा बाजार में कपड़े की दुकान चलाते है।गुरुवार सुबह किसी कार्य बस अपने मोपेड से नगरा जा रहे थे। अभी वे नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर ब्रम्ह बाबा के स्थान के समीप पर मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन से घक्का मार दिया ।जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो हो गए। राहगीर व परिजन घायल को पीएचसी नगरा पहुंचाए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।









Social Plugin