Ad Code

Responsive Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप।

 

लक्ष्मणपुर(बलिया) स्टेट मीड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय कोटा कालीघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। वहीं लड़की के पिता ने लगाया परिजनों पर हत्या का आरोप। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रानी देवी 20 वर्ष पत्नी जय राम निवासी सराय कोटा कालीघाट थाना नरही शुक्रवार के दिन अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। पुलिस का कहना है कि मृतका के गले पर काला निशान बना था और कान से ब्लड आ रहा था। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतका के पिता ताजपुर कुर्रा, दिलदारनगर निवासी श्री कृष्ण चौधरी ने थाने में तहरीर देकर मृतका को जान से मारने का आरोप लगाया है। बताया कि 26 अप्रैल 2021 को शादी होने के बाद से ही उसको परेशान किया जा रहा था। 6 महीना पहले भी विवाद हुआ था। पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुटी।


न्यूज़ डेस्क बलिया