लक्ष्मणपुर(बलिया) नरही थाना क्षेत्र में मवेशियों के चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। लगातार हो रही चोरी के मामले से पशु पालक परेशान हो गए हैं। तटवर्ती गांव शाहपुर बभनौली, कुलहड़िया, पलिया खांस- बड़का खेत आदि गांवों के दर्जनों मवेशी चोरी होते जा रहे हैं। और थाने पर शिकायत करने के बावजूद भी पुरुषार्थी, लिप्सा रहित, सहयोगी नरही पुलिस हो रही भैंसों की चोरी को रास्ता भटकना मान रही है।
बता दें कि पिछले वर्ष जून के पहले सप्ताह में कुलहड़िया निवासी बब्बन यादव की 5 भैंस चोरी हुई जिसकी सूचना थाने पर दी गई लेकिन आज तक नरही पुलिस पशुपालक को वर्ग लाती रह गई जबकि पीड़ित अब भी थाने का चक्कर काट रहा है।
15 जून के लगभग शाहपुर बभनौली की 8 भैसे चोरी गई जिसमें एक भैंस चोरों के चंगुल से छुड़ाकर भाग आई जिसके गले में नई रस्सी (पगहा) बधा था बाकी भैंसों का आज तक कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित पशुपालक रितेश पांडे,शिवजी यादव, दीनानाथ यादव, संजय यादव थाने की परिक्रमा कर थक चुके।
इसके पूर्व पलिया खास निवासी रमाशंकर यादव की 9 भैसे उसी दियारे से चोरी गई सुरेंद्र यादव की तीन भैसे भी उसी दियारी से गायब हुई जो आज तक गायब ही हैं। जबकि भैंस चोरी की शिकायत नरही थाने पर लिखित रूप से बब्बन यादव ने नामजद की। और शिकायतकर्ता बब्बन यादव थाने का चक्कर अभी लगा रहा है तो उसको इनाम स्वरूप पुलिस रिपोर्ट लगाकर रास्ता भटकना बता रही है चोरी नहीं।
हद तो तब हो गई जब 29 मार्च 2022 दिन मंगलवार को फिर उसी दियारे से कुलहड़िया निवासी राम अवध यादव की तीन भैंस और तीन पड़िया चोरी हुई जिसकी सूचना 31 मार्च को नरही थाने पर लिखित रूप से दी गई। नरही पुलिस कान में तेल डाल कर सोई थी तब तक बिहार पुलिस ने भैसों सहित चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पशु पालक सत्येंद्र यादव ने बताया कि बिहार पुलिस चोरों को पकड़ ली है और भैंस भी मिल गई है।अगर यही स्थिति रही तो पशुपालकों का और क्षेत्रीय लोगों का नरही पुलिस से भरोसा उठ जाएगा। काश! नरही पुलिस भैंस चोरी के मामले को गंभीरता से ली होती तो आए दिन हो रहे चोरी के मामले शायद रुक जाते। और भैंस चोरी का बड़ा राज पास हो जाता।
न्यूज़ डेस्क बलिया







Social Plugin