नगरा,(बलिया) पेपर लीक मामले में पत्रकारों को जेल भेजे जाने के विरोध में व पत्रकारों के आन्दोलन के क्रम में क्षेत्र के महत्वपूर्ण बाजार बन्द रहे। शनिवार को बलिया में आंदोलित संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को बन्दी की घोषणा की गयी थी इसके समर्थन में कुछ देर तक व्यापारियों ने अपनी प्रतिष्ठान बन्द करके न्याय की मांग के साथ खड़े रहे। व्यापारी से लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी तक मिलकर पत्रकारों के समर्थन में व्यापार ठप कर पूरी मनोयोग से पत्रकारों के समर्थन में रहे। क्षेत्र के व्यवसायी कारोबारी व्यापारी सहित प्रबुद्धजनों ने अभूतपूर्व से पत्रकारों को समर्थन दिया। पूर्वांचल युवा उद्योग व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति देवा भाई पत्रकार ने कहा कि जब भी आवश्यकता पडेगी पत्रकार बंधुओ को व्यापारी वर्ग अपना भरपूर साथ देते रहेगें। व्यापारियों के साथ ही क्षेत्र के आम जनता जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता चिकित्सक वाहन चालक संघ का भारी मात्रा में पत्रकार संघ को समर्थन मिला जिसका असर देखने को मिला। कुछ देर के लिए चारो तरफ कर्फ्यू जैसे सन्नाटा छाया हुआ था।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा







Social Plugin