Ad Code

Responsive Advertisement

किसान स्नातकोतर महाविद्यालय रकसा में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ

 


रतसर (बलिया)  किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रकसा, रतसर में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ महा विद्यालय के प्राचार्य डॉ०अशोक कुमार सिंह के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर व दीप  प्रज्वलित कर  किया गया। शिविर में डॉ० नागेंद्र राम विभागाध्यक्ष (बीएड) एवं  शिविर के प्रभारी श्री राजेश यादव एवं सुभाष कुमार तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण व गैरशिक्षक कर्मचारी गण उपस्थित रहे। शिविर संचालन से पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अशोक कुमार सिंह ने योगा प्रशिक्षण पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। तदुपरांत प्रशिक्षक संजय गुप्ता जी के द्वारा योग प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया।


रिपोर्ट :-- पियुष सिंह