नगरा,(बलिया) भगवान शिव के रुद्र अवतार हनुमानजी के प्राकट्य दिवस पर जन्मोत्सव के के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। हर साल की तरह कस्बा के पूरब मुहल्ला स्थित प्राचीन हनुमान गढी मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर धार्मिक आयोजन करके श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजन अर्चन करके लोगों कलयाण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त किया। हनुमान जन्मोत्सव पर नगर पंचायत के बाजार व पंचफेड़वा सहित सराय चावट, भण्डारी, मनिकही, चचया, पाण्डेय पुर, मलप, सधुआईन कुटी, हनुमान गढी डिहवां, नरही, मालीपुर, विशुनपुरा, भीमपुरा, ताड़ी बड़ागांव आदि गांवों में भी धूम धाम से लोगों ने मनाया गया।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा







Social Plugin