Ad Code

Responsive Advertisement

मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम की सुरक्षा करने के लिए इन अधिकारियों की लगायी गयी मजिस्ट्रेटियल ड्यूटी।

 


बलिया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया है कि एमएलसी का चुनाव 09 अप्रैल को मतदान समाप्ति के पश्चात पोलिंग पार्टियों द्वारा सील मतपेटिकाओं एवं गोपनीय अभिलेख भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदन मतगणना केंद्र कलेक्ट्रेट सभागार के स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी। स्ट्रांग रूम विधित: सील्ड किये जाने के पश्चात तैनात सुरक्षा गार्ड को सौंप दिया जाएगा। इन अधिकारियों की मजिस्ट्रेटियल ड्यूटी लगाई गई है, जो मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम की सुरक्षा करने के लिए उत्तरदायी होंगे। जिसमें नायब तहसीलदार बलिया संत विजय सिंह को 09 व 10 अप्रैल तक रात्रि 08 बजे से प्रातः 06 बजे तक, तथा 10 से 11 अप्रैल तक रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक तथा 11 एवं 12 अप्रैल को रात्रि 10 बजे से प्रातः 08 बजे तक, नायब तहसीलदार गड़वार अजय कुमार सिंह को 10 एवं 11 अप्रैल को प्रातः 06 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक, तहसीलदार न्यायिक बलिया शैलेंद्र चौधरी को 10 एवं 11 अप्रैल को अपरान्ह 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।


रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम