बलिया। जनपद के समस्त निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों को सूचित करते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि एमएलसी चुनाव की मतगणना कलेक्ट्रेट सभागार में 12 अप्रैल को पूर्वान्ह 08 बजे प्रारंभ होगी। एमएलसी चुनाव की मतगणना कराए जाने हेतु तीन मतगणना टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक मतगणना टेबल पर दो मतगणना अभिकर्ता आप द्वारा नियुक्त किया जा सकता है। परंतु एक समय में केवल एक ही मतगणना अभिकर्ता एक टेबल पर उपस्थित रह सकता है। मतगणना एजेंट सरकारी/अर्द्धसरकारी विभाग का अधिकारी/कर्मचारी अथवा राजनैतिक पद का लाभ ग्रहित व्यक्ति नहीं होना चाहिए। माननीय विशिष्ट व्यक्ति तथा सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति नहीं होना चाहिए। मतगणना अभिकर्ता स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का ही व्यक्ति होना चाहिए। मतगणना अभिकर्ता नियुक्ति किए जाने हेतु प्रारूप-18 की प्रति संलग्न कर इस आशय से भेजा जा रहा है कि फार्म-18 पूर्ण कराकर प्रत्येक मतगणना के पासपोर्ट आकार के दो-दो फोटो के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय में भेजकर मतगणना से 24 घंटे पूर्व मतगणना पास प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश







Social Plugin