सिकन्दरपुर (बलिया) खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा (सहरपालिया) में 50 बीघा गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। ट्रैक्टर से निकली चिंगारी की वजह से पूरे खेत में खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। आग इतनी भयानक थी कि 15 से अधिक किसानों के खेतों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई। चिंगारी से उठी आग ने धीरे-धीरे कर के खेतों को अपनी चपेट में लिया। लेकिन बाद में आग की लपटें आसमान छूने लगी। जिसके बाद ग्रामीण आग नहीं बुझा पाए । दमकल को सूचना दी लेकिन डेढ़ घंटे तक घटनास्थल पर कोई टीन नहीं पहुंची।
काफी देर बाद दमकल के पहुंचने पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।इस भयानक आग में सर्वजीत राजभर, विनोद सिंह, रामजी सिंह, शम्भू नाथ सिंह, शत्रुघ्न सिंह, रमेश सिंह, बुधन सिंह, सुशील सिंह, राजू सिंह, दयाशंकर सिंह, लल्लू सिंह और खेजुरी निवासी रामजी सिंह की खड़ी फसल घटना में जल गई। खड़सरा निवासी सुशील सिंह का पोल्ट्री फार्म भी जल गया। 50 मुर्गा व 50 मुर्गियां व चूजे जल गए। आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि दमकल की टीम को सूचना देने के बाद भी गाड़ी समय पर नहीं आई। जिसके बाद प्राइवेट ट्यूबवेल व पंपसेट के सहारे किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक लाखों की फसल जलकर खाक हो चुकी थी।
रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार







Social Plugin