Ad Code

Responsive Advertisement

निजीकरण को लेकर बैंक कर्मियों ने दूसरे दिन किया हड़ताल।

 


नगरा (बलिया)। बैंकों के निजीकरण के खिलाफ व वेतन वृद्धि सहित सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य लेने को लेकर दुसरे दिन मंगलवार को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अखिल भारतीय बैंक संगठन के आह्वान पर सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जीवन बीमा सहित बैंक के कर्मचारियों ने बैंकिंग कार्य ठप करके अपनी मांगों को लेकर एकजूटता के साथ बन्दी किए। इसके चलते क्षेत्र सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, युनियन बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक आफ इंडिया आदि बैंकों के कार्य ठप होने से आम जन को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा वहीं करोंड़ों के कारोबार पर भी भारी असर रहा।



रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा