दुबहर (बलिया) - शासन द्वारा स्नातक तृतीय वर्ष में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय क्षेत्र के कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज में मंगलवार के दिन छात्र - छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरण किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्र, छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं छात्र-छात्राओं ने बताया कि आज के जमाने में मोबाइल फोन से शिक्षा लेना बेहतर है क्योंकि बहुत सी ऐसी जानकारियां है जो कि नेट द्वारा आसानी से ली जा सकती है। उक्त मौके पर कालेज के प्रबंधक तृप्ति शंकर मिश्रा व प्राचार्य डाॅ. अभिषेक आर्ष के हाथों स्मार्टफोन वितरित किया गया। कॉलेज में स्मार्टफोन वितरण के दौरान कालेज प्रशासन की लापरवाही भी खूब देखने को मिला। लगभग 70 छात्र- छात्राओं को स्मार्टफोन के साथ साथ मिले हुए कवर कॉलेज प्रशासन द्वारा वितरित नहीं किया गया। जबकि कुछ देर बाद कालेज प्रशासन को यह एहसास हुआ कि स्मार्टफोन के साथ-साथ इसका कबर भी बच्चों को वितरित करना है।तब जाकर कालेज प्रशासन द्वारा बाकी बच्चों को स्मार्टफोन के साथ-साथ उसका कवर भी दिया गया।समाचार लिखे जाने तक 177 क्षात्रों में केवल 95 बच्चों में ही स्मार्टफोन वितरित हो पाया था। इस मौके पर डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ.अनिल कुमार तिवारी, संतोष यादव, राम आसरे, रईस अहमद, कीर्ति यादव, राजकुमार यादव, वीरेंद्र शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता







Social Plugin