Ad Code

Responsive Advertisement

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों की आस्था की भींड।

 


नगरा,बलिया। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों की आस्था की भींड ने मन्दिर शिवालयों पर पहुंच कर ने शिवलिंग पर जलाभिषेक करके मनोवांछित फल की कामना की। क्षेत्र के मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर पूजन कर 'बाबा' का दर्शन करने के लिए आस्‍था की कतार शतड़के से ही दूर दूर तक नजर आने लगी। मंदिर परिसर ही नहीं, पूरा क्षेत्र हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजता रहा। चारों दिशाओं में बोल बम और हर हर महादेव के नारों से क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से शिवमय बना रहा। भक्‍तों ने फूल अक्षत, बेलपत्र, रोरी, बैर, ईख, आदि जल के साथ बाबा का अभिषेक किया। 
मंगलवार की सुबह से ही नगर पंचायत के प्राचीन शिवालयों सहित मन्दिरों में पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मालीपुर, नरहीं, डिहवा, सलेमपुर, वीरपुरा, खारी, देवरिया, ढेकवारी, ताड़ी बड़ागांव, कोठियां, सधुआइन कुटी शिव मन्दिर, मलप, खरुआंव, पाणडेयपुर आदि गांवों में मन्दिरों पर लोग जमे रहे।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा