Ad Code

Responsive Advertisement

बसपा से सुभाष यादव ने आज किया नामांकन।

 


बलिया। सपा से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक सुभाष यादव बसपा के हो गये है। वर्ष 2007 में बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर विधायक बने सुभाष यादव बाद में सपा में शामिल हो गये थे। विधान सभा चुनाव 2022 में इन्हें उम्मीद थी कि सपा टिकट देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में बुधवार को समाजवादी पार्टी की साइकिल की सवारी छोड़ कर सुभाष यादव हाथी पर सवार हो गए। आज (बृहस्पतिवार) को वह नामांकन भी दाखिल कर रहे है।
 बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी विधानसभा बैरिया में पार्टी की जन जन नीतियों को एवं योजनाओं को घर घर पहुंचाने का काम करेंगे और निर्धन असहाय गरीब लोगों की मदद भी करेंगे।


रिपोर्ट :-- मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल