बलिया। बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा 362 से कमल देव सिंह यादव आज दिनांक 10 जनवरी 2022 को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन किया।
बहुजन समाज पार्टी के फेफना विधानसभा प्रत्याशी कमल देव सिंह यादव ने बताया कि बसपा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और असहाय निर्धन गरीब लोगों को मदद भी करेंगे।
इस नामांकन में प्रमुख रूप से अंजनी कुमार उपाध्याय, सत्य प्रकाश यादव ओम प्रकाश यादव दीपू गुप्ता, अशोक सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश