दुबहड (बलिया)- स्थानीय थाना क्षेत्र के धरनीपुर गांव में दो सांड लड़ते-लड़ते कुएं में गिर गये। जिसको दुबहड पुलिस ने बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार धरनीपुर ग्राम सभा में दो सांड लड़ते-लड़ते अचानक कुएं में गिर गए। यह देख स्थानीय लोगों ने निकालने की भरपूर कोशिश की। लेकिन वह बाहर नहीं निकाल पाए। ग्रामीणों ने स्थानीय थानाध्यक्ष आर के सिंह को फोन द्वारा सूचना दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा कुआं में सीढ़ी के सहारे जेसीबी मंगा कर सांड को रस्सी के सहारे स्वयं कुएं में जाकर दोनों सांडों को ग्रामीणों की मदद से सकुशल बाहर निकाला। पुलिस की प्रशंसनीय कार्य देखकर लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है तथा लोगों में दुबहड एसएचओ राजकुमार सिंह की लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा किया। इस मौके पर विमलेश पटेल, रामाश्रय आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता






Social Plugin