दुबहड़ (बलिया) - स्थानीय क्षेत्र के जनाडी गांव से पास्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
पर पंजीकृत अभियोग में 354(क) ipc व 7/8 पाक्सो एक्ट से संबन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर द्वारा वांछित, वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दुबहड़ पुलिस को मिली सफलता।
थाना दुबहड़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 16/2022 धारा 354(क) भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त विजय गोड़ पुत्र स्व0 दहारी गोड़ निवासी जनाड़ी थाना दुबहड़ जनपद बलिया को एसआई हनुमान प्रसाद मय हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार के दिन जनाड़ी तिराहे से लगभग 11.50 गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त विजय गोड़ अपने पड़ोस के एक नाबालिग लड़की उम्र करीब 17 वर्ष का हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा । शोर मचाने पर वह भाग गया । जिसके संबन्ध में पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियुक्त का नाम
विजय गोंड़ पुत्र स्व0 दहारी गोंड़ निवासी जनाड़ी है। इस मौके पर
एसआई हुनमान प्रसाद मैं हमराही मौजूद रहे।
रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता






Social Plugin