Ad Code

Responsive Advertisement

चीफ फार्मासिस्ट की हुई विदाई।

 


दुबहड़ - क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर पर वर्षों से कार्यरत चीफ फार्मासिस्ट  जय प्रकाश पांडे के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार के दिन विदाई समारोह का आयोजन कर अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्जवल भविष्य के कामना के साथ विदाई दी। अधीक्षक डॉ शैलेश कुमार अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सब समान विदाई किया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ शैलेश कुमार सिंह ने चीफ फार्मासिस्ट  जयप्रकाश पांडेय के कर्तव्य निष्ठा एवं उनके लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन किया । हम सभी कर्मचारियों और चिकित्सकों के लिए इनका कार्यकाल हमेशा प्रेरणादाई रहेगा । इस मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर आसिफ अली, डॉ वेद रत्न पांडे, शशि सिंह, चंद्र प्रकाश पटेल, नरेंद्र सिंह, शेषनाथ यादव, रविंदर यादव, सतेंद्र शाह, रविकांत, मुकुंद ठाकुर, सुधांशु शेखर, उग्रसेन सिंह, पुष्पा सिंह, इंदू सिंह, निधि मिश्रा, मृत्युंजय सिंह, विकास कुमार, जितेंद्र कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहे ।


रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता