Ad Code

Responsive Advertisement

ग्राम अवाया पावर हाऊस पर छोटे माइनर के पास मिली शव का संबंधित घटना का सफल अनावरण, एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

 

बिल्थरारोड(बलिया) उभांव थाना  क्षेत्र के अवाया पावर हाउस के पास छोटी माइनर सिचाई नहर  में एक युवती का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुयी थी, जिसकी  शिनाख्त आरती राजभर पुत्री शिवनारायन राजभर निवासी ग्राम चौकिया थाना उभांव जनपद बलिया के रुप में की गयी थी । जिस संबंध में थाना उभांव पर मु0अ0सं0 05/2022 धारा 302 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।

उक्त घटना के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नैय्यर द्वारा घटना का शीघ्र सफल अनावरण कर संबंधित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे । 
             उक्त आदेश के क्रम उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह  मय फोर्स की मदद व अन्य जांच/तथ्यों का संकलन करते हुए तत्परता पूर्वक गहनता से तकनीकी तथा इलेक्ट्रानिक व अभिलेखीय साक्ष्य संलकन की कार्यवाही करते हुए मुखबीर की सूचना पर घटना कारित करने वाले अभियुक्त अंचल राजभर पुत्र सूरज निवासी रामपुर कानूनगोयान थाना उभांव जनपद बलिया को बेल्थरा बाजार चट्टी के पास से समय लगभग 04.15 बजे गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ में अभियुक्त अंचल राजभर द्वारा बताया गया कि मेरी बुआ की लड़की रीना की ससुराल निवासी चौकिया थाना उभांव मे थी जहां मै अक्सर आता जाता रहता था मेरा रीना की ननद मृतिका  आरती से सम्पर्क हो गया था । इसी बीच मेरे द्वारा एक मोबाइल व सिम मृतिका आरती को चोरी से दे दिया था जिससे आपस में हम लोग बातचीत करते थे। इसी बीच मृतिका आरती को उसकी छोटी बहन पूजा व भाई गुडडू ने बात करते हुए पकड़ लिया था । बहन भाइयों में मारपीट हुई थी फिर भी वह चोरी से मौका निकालकर मुझसे बात करती थी दिनांक 02.01.2022 को मुम्बई से घर जाने के लिए निकला इस बात की मृतिका आरती को जानकारी थी दिनांक 03.01.2022 को गोदान एक्सप्रेस से  बिल्थरा रोड स्टेशन उतरा मृतिका आरती मिलने के लिए जिद करने लगी व कहने लगी अगर नही मिलोगें तो मै अपनी जान दे दूंगी रात करीब 10.30 बजे मृतिका आरती ने मुझे फोन करके अवाया पावर हाउस के पीछे बगीचे मे बुलाया उसके बाद हम दोनो बड़ी नहर की तरफ से खेतों में होते हुए एक छोटी माइनर तक पहुंच गए। उसके बाद मृतिका मुझसे शादी करने की जिद  करने लगी मैने कहा कि जहां पर शादी तय है उसी से शादी कर लो मगर वह मेरे से शादी करने की जिद करने लगी। काफी समझाने के बाद भी मानने को तैयार नही थी तो मै उठकर जाने लगा तो मुझे पकड़ ली उसी छिनाझपटी में हम दोनो नहर के गढढें चले गए । पानी में गिरते ही मैने उसके मुंह को जबरदस्ती पानी मे दबा दिया। कुछ देर बाद उसकी सांस रुक गयी। मै घबरा गया था मौके से मृतिका आरती के द्वारा लाया गया टिफिन, चप्पल को नहर के थोड़ा आगे फेक दिया व मोबाइल को साथ लेकर चला गया व सिम को भागते समय कहीं तोड़कर फेंक दिया । आज पुनः मुम्बई भागने की फिराक में था कि आप लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है । विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है ।


रिपोर्ट :-- नीलेश कुमार