रिपोर्टे संदीप कुमार गुप्ता टुबहड़ (बलिया)- स्थानीय थाने पर तैनात उपनिरीक्षक हरिशंकर मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में थाना अध्यक्ष आर के सिंह द्वारा उन्हें अंग वस्त्र व माला अर्पण करने के साथ-साथ भागवत गीता की पुस्तक, छाता, पेन आदि देकर विदा किया गया। वही सेवानिवृत्त उप निरीक्षक हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि अपने जीवन के 42 साल तक मैंने पुलिस विभाग में रहते हुए लोगों की सेवा ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक लोगों की सेवा किया तथा स्थानीय थाने पर अंतिम तैनाती के बाद मैं सेवानिवृत्त हो रहा हूं। स्थानीय थाना स्टाफ, क्षेत्रीय लोगों का काफी सहयोग रहा तथा यहां भी मेरे द्वारा ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक आम जनता का सहयोग किया गया। उन्होंने थाने के सभी समस्त स्टाफ को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।थाना अध्यक्ष आरके सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त उप निरीक्षक से नए युवा पीढ़ी के पुलिस के जवानों को प्रेरणा लेनी चाहिए कि इस विभाग में किस प्रकार अपना कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक निभाना चाहिए। मौके पर शिव कुमार पांडे, शोभनाथ यादव, परमानंद तिवारी, हनुमान प्रसाद, विमलेश पटेल, विमल पाठक, मोहन यादव, अमित दुबे, भैया यशवंत सिंह, मुन्ना राम, लकी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।






Social Plugin