Ad Code

Responsive Advertisement

अनिल राय ने किया जनसम्पर्क व संवाद

 









रिपोर्ट:-मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल
 बलिया नगर विधानसभा के नेता अनिल राय ने अपने नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा व ग्राम सभा भरतपुरा में अपने सुनियोजित कार्यक्रम जनसम्पर्क व संवाद किए! अनिल राय ने कहा कि दोनों ग्राम सभाओं में बड़े बुजुर्ग,माताएं-बहनें,नौजवान,मजदूर,व्यापारी,तथा स्थानीय किसानों ने कदम से कदम मिलाकर भरपूर सहयोग देने का काम किए तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में माननीय अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिये! श्री राय ने बताया कि बेरोजगारी का दंभ झेल रहे सैकड़ों नौजवानो ने बारी बारी अपनी पीड़ा उजागर किए! माताएं बहनों से बढ़ती महंगाई को लेकर विस्तृत संवाद हुआ,माताओं ने बताया कि लड़के पढ़ लिख कर बिलकुल बेरोजगार बैठे है,परिवार के मुखिया जो कि दैनिक मजदूरी करते है,सारे मजदुरी के पैसे महंगे बिजली बिल,महंगे दवाई में ही चले जा रहे हैं। जिससे कि घर चलाने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है! गांवो के बड़े बुजुर्गो ने बताया कि सरकार के तरफ से मुफ्त राशन उंट के मुंह में जीरा के समान है, अनिल राय ने आगे कहा कि शिक्षा,स्वास्थ,रोज़गार पर सरकार बिलकुल चुप्पी साधी हुई है और पांच किलो गेंहू देकर सरकार आम जनता का महंगाई से दमन करने पर तुली है! दोनों ग्राम सभाओं में एक स्वर में सभी ने इस निकम्मी सरकार को बदलकर पुनः माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया! जन सम्पर्क में मुख्य रूप से अजय यादव जी,रितेश यादव,मनीष पाण्डेय जी (प्रधान),पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुडडू राय जी, मुनीब जी यादव जी, अवध किशोर राय जी, उपेन्द्र यादव जी, विशाल यादव जी, अक्षय वर्मा जी, सोनू वर्मा जी, अमन राजभर जी, देव नाथ राजभर जी, मंटू यादव जी, मुकेश यादव जी, अक्षय तिवारी जी, गौतम सिंह जी, राजेश यादव जी, मुकेश यादव जी, धन जी राजभर जी, अजीत यादव जी, अकाश यादव जी, परमात्मा यादव जी, अभिषेक राय जी, अखिलेश तिवारी जी, अनिल यादव जी, गोलू यादव जी, विजय यादव जी, पंकज राय जी, मृत्युंजय राय जी, मुकेश ठाकुर जी, संजय वर्मा जी,कुश वर्मा जी, परमा राजभर जी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे!