Ad Code

Responsive Advertisement

एक शातिर चोर को मोबाइल ,कट्टा व अदद जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने पकड़ा।

 


रतसर (बलिया)  थाना पुलिस को एक शातिर चोर को चोरी के मोबाईल व एक कट्टा तथा दो अदद जिंदा कारतूस के साथ पकड़ने में सफलता मिली है। मेउली मोड़ से बुधवार की सुबह गिरफ्तार चोर को पुलिस ने न्यायालय चालान कर दिया।गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के रतसर बाजार में स्थित आलोक गुप्ता की कुमार मोबाईल के नाम से दुकान से उक्त चोर ने गत 8 जनवरी की रात में दुकान का ताला चटकाकर तीन दर्जन से अधिक मोबाईल फोन व अन्य एसेसरीज की चोरी किया था। जिसका स्थानीय थाने में खुलासा करते हुए रतसर चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह ने बताया कि  मय हमराह वह बुधवार की सुबह गश्त पर थे।तभी उन्हें मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति मेउली मोड़ पर खड़ा है।इस सूचना पर विश्वास कर  उक्त जगह पर हमराहियों के साथ गए तो पुलिस को देखकर व्यक्ति भागने लगा। कांस्टेबल राकेश कुमार ने दौड़ा कर दबोच लिया।पूछताछ में इसने अपना नाम पिंटू पासवान पुत्र हरिहर पासवान निवासी बहादुरपुर कारी बताया।इसके पास से पुलिस ने 20चोरी के मोबाईल फोन,एक कट्टा व दो अदद जिंदा कारतुस भी मिला।इसने रतसर कस्बे में मोबाइल दुकान से मोबाईल चोरी की बात स्वीकार की।गिरफ्तार चोर को पुलिस थाने लेकर चली आयी व सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में रतसर चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह,का.राकेश कुमार,नागेंद्र पटेल, विशाल कुमार रहे।


रिपोर्ट :-- पियुष सिंह