Ad Code

Responsive Advertisement

समाजसेवी ने अपने आवास पर सैकड़ों गरीबों में कंबल वितरण कराया....

 



रिपोर्टे संदीप कृमार गुप्ता दुबहड़ - (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के समाजसेवी अंकित सिंह द्वारा गरीबों में कंबल वितरण कराया गया। हर साल की भांति इस साल भी नव वर्ष के अवसर पर समाजसेवी अंकित सिंह ने अपने आवास पर अपने माता श्रीमती पूनम सिंह के हाथो सैकड़ों असहाय गरीबों में कंबल वितरण कराया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची सेवा है।जितना हो सके गरीबों जरूरतमंदों की सेवा प्रत्येक मानव को अपने सामर्थ्य के अनुसार करना चाहिए। इस मौके पर अनीश वर्मा, पप्पू सिंह, अभिषेक सिंह, ओमप्रकाश सिंह 'गुड्डू',मनोज गुप्ता, विनोद,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। समाजसेवी अंकित सिंह ने वहां मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया।