Ad Code

Responsive Advertisement

अनियंत्रित पिकअप ने दुकानों में मारी टक्कर।

 


नगरा (बलिया)। स्थानीय कस्बा के गड़वार मोड़ पर स्थित दुकान में अनियंत्रित पीक अप के टकरा जाने से सामान की काफी क्षति हुई है। यह संयोग ही कहा जाएगा कि चाय और पान की दुकान पर कोई ग्राहक व दुकानदार नहीं रहे नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। गाड़ी के दुकान में घुसते ही चालक फरार हो गया जबकि गाड़ी को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। मंगलवार को सुबह लगभग सात बजे करीब गड़वार के तरफ से तेज रफ्तार पीक अप गाड़ी नम्बर यूपी 52 टी 9916 सामने से आता देख चाय व पान की दुकान पर खड़े व बैठे लोगों की नजर पड़ी तो वे लोग इधर उधर भाग गये तब तक गाड़ी विनोद सैनी की पान दुकान व अजय सैनी के चाय दुकान में जा घुसी । दुकानों की पान का काउंटर, ब्रेंच, पेप्सी बोतल तोड़ती हुई दुकान के पहुंच गयी। तीनमुहानी होने के कारण सीधा रोड पर एकाएक मोड़ होने से गाड़ियों के रफ्तार में रहने पर सामने पड़ने वाले दुकान में ब्रेक लगते लगते ही गाडियां चूस जाती हैं। ऐसी घटनाओं के बारे बार होने से लोगों में डर व भय बना रहता है कि किसी दिन बड़ी घटना के लोग शिकार हो सकते हैं। इसे गड़वार मोड़ पर स्थित दुकानदारों में भारी असंतोष है। क्षेत्र के लोगों ने उच्चाधिकारियों से इस मार्ग पर हो रहे दुर्घटना को रोकने के लिए ठोक बनाने की मांग किए हैं।


 रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा