बलिया: जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की। सबसे पहले उन्होंने सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया। जनपद को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की।
जिलाधिकारी ने वैक्सिनेशन के सम्बंध में जनपद की स्थिति की जानकारी दी। साथ ही कहा कि हम सब का प्रयास है कि जल्द से जल्द शत प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन पूरा हो जाए। चिकित्सा विभाग को प्रतिदिन 50 हजार से अधिक टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों में और बेहतर तरीके से जागरूकता लाई जा सकती है। इसलिए इस क्षेत्र में मीडिया बंधुओं से भी सहयोग की अपेक्षा है
रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin