रिपोर्टे संदीप गुप्ता दुबहड़ (बलिया)-स्थानीय थाना पर जन सहयोग से नवनिर्मित थानाध्यक्ष भवन का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने किया। नवनिर्मित थानाध्यक्ष भवन का उद्घाटन शनिवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से निर्मित भवन क्षेत्रीय लोगों की अच्छी पहल है। इसके लिए क्षेत्रीय लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने वहां आए गणमान्य लोगों से अपनी समस्याओं के बारे में पूछा और कहा कि जो भी समस्या हो आप निर्भीक होकर पुलिस से बताये। तथा पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने लोगों से अपील किया कि कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुका है। आप लोग सामाजिक दूरी के साथ-साथ मास्क का प्रयोग करें। पुलिस आपके लिए सदैव तत्पर रहेगी। वहीं उन्होंने थानाध्यक्ष आरके सिंह की भी प्रशंसा की तथा लोगों से उनके बारे में पूछा और कहा कि थानाध्यक्ष आरके सिंह बहुत ही अच्छे व ईमानदार व्यक्ति है इनसे निर्भीक होकर कोई भी बाताये। इस मौके पर एएसपी विजय त्रिपाठी, सीओ सिटी भूषण वर्मा, हनुमान प्रसाद, शिव कुमार पांडे, सोभनाथ यादव, परमानंद त्रिपाठी, विमलेश पटेल, विमल पाठक, लकी सिंह, अमित दुबे, मुना राम, धनु पांडे, ओमप्रकाश चौबे और बबलू मोहन यादव,कमलेश पांडे, संजय चौहान, गुरु प्रसाद पांडे, भैया जसवंत सिंह, विनोद पासवान, मनोज मिश्रा, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक थाने की अंदर की व्यवस्था देखी तथा पूरे थाने का मुआयना किया। अंत में वहां आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का थानाध्यक्ष आरके सिंह ने आभार व्यक्त किया।






Social Plugin