Ad Code

Responsive Advertisement

10 वीं कक्षा की छात्रा के साथ बदमासो ने किया गैंग रेप। छान बिन में लगे पुलिस

 


नगरा (बलिया)। भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक 10 वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप के दौरान किशोरी के हाथ-पैरों को बांध दिया गया था। छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे धमकी देकर इस जघन्य कार्य को अंजाम दिया गया है।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि उक्त छात्रा बेहोशी की हालत में खेत मे पड़ी थी। होश आते ही उसने चीख पुकार शुरू कर दी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब रविवार की सुबह वहां ग्रामीण पहुँचे तो उस वक्त वह ठंड से सिकुड़ रो रही थी।  ग्रामीणों की माने तो उसके हाथ पैर बधे हुए थे। उसके कपड़े आदि जले पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची डायल 112 ने उसे थाने ले गई।  घटना की जानकारी के बाद एडिशनल एसपी भी थाना पर पहुंच गए।
 मामला जब थाने पहुंचा तो इसकी जमकारी अधिककारियों को दी गयी।सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने मामले की जानकारी की।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा