Ad Code

Responsive Advertisement

आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशाल धरना।

 


(बलिया)।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिलाध्यक्ष सत्या सिह ने कहा कि शिक्षक- प्रेरकों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि आपकी मांगों को पुरा कराने लिया आखिरी दम तक आपके सभी संघर्षों में आप सभी के साथ थी और हमेशा रहूंगी‌।वे कलेक्टे्ट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशाल धरना सभा को संबोधित करते हुए अपना विचार व्यक्त किया,और निदेशक साक्षरता वैकल्पिक शिक्षा उर्दू एंव प्राच्य भाषाएं लखनऊ को सम्बोधित चार सूत्री मांगों पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। इसके पूर्व प्रेरको की रैली टाउन हाल से अमरजीत सिंह और जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद के नेतृत्व में नगर भ्रमण के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।धरना सभा सुशील त्रिपाठी,प्रदीप सिंह शन्टू,रागनी सिंह दुर्गावती यादव वीरेन्द्र रामपुरी, खुशहाल सिंह,प्रेम सागर सिंह, शारदानन्द वर्मा आदि ने संबोधित किया।रैली में सैकड़ों प्रेरक भाई बहने शामिल रहे।


रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम