बेरूआरबारी (बलिया) । प्रशासन की उदासीनता और मनमानी से धान क्रय केन्द्रों पर खरीददारी ठप है जिसके कारण किसान अपने अनाज लेकर दर दर भटकने को मजबूर हैं |किसानों के लिए कोढ़ में खाज जैसी हालत यह है कि सरकार अपने कृषि बीज भण्डार से संकर धान तो बेच रही है परंतु किसानों से संकर धान की खरीद नहीं कर रही है मालूम हो कि इस साल अत्यधिक बारिश के कारण धान के फसल की कटाई विलम्ब से हुई यद्यपि सरकार ने धान की खरीददारी तो एक अक्टूबर से ही शुरू कर दी हैं, परंतु धरातल पर आधी अधूरी खरीददारी 15 नवंबर के बाद शुरू हुई वह भी सप्ताह भर की खरीददारी के बाद क्रय केन्द्रों पर खरीददारी ठप है |उधर किसानों का कहना है कि सरकार की मंशा धान खरीदने की ही नहीं है वह किसानों को मजबूर कर उनकी फसलों को औने पौने दाम पर आढ़तिया को बेचने की है |उधर क्रय केन्द्र प्रभारी गोरख यादव का कहना है कि पर्याप्त बोरे एवं जगह के अभाव में खरीददारी नहीं हो रही है |
रिपोर्ट :-- विजय शाह






Social Plugin