दुबहड़ (बलिया)। क्षेत्र के घोड़हरा गांव में बुधवार को सामाजिक चिंतक श्यामबिहारी सिंह के त्रयोदशाह संस्कार पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक कार्यकर्ता माधवजी सिंह ने कहा कि स्वर्गीय श्याम बिहारी सिंह का व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधुनिक समाज के लिए काफी प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक रहेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने समाज के लोगों की काफी मदद की। किसी भी विवाद को अपने नेतृत्व में ही सुलझाकर मामले को थाना पुलिस में नहीं जाने देते थे। जिसकी सर्वत्र सराहना होती थी। ज्ञात हो कि सामाजिक चिंतक श्याम बिहारी सिंह का निधन वाराणसी में इलाज के दौरान 17 नवंबर को हो गया था।
इस मौके पर सुशील उपाध्याय, संजय उपाध्याय, सुनिल ओझा, उदयप्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह, बृजबिहारी सिंह, हर्षवर्धन सिंह गप्पू, विष्णुदेव सिंह, आशुतोष सिंह, आशीष सिंह, अनिवश सिंह गोलू, अमन सिंह, नागेंद्र सिंह, विश्राम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सबका आभार व्यक्त अखिलेश सिंह चिंटू ने किया।
रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता






Social Plugin