Ad Code

Responsive Advertisement

बलिया वाॅलीबाल की तदर्थ समिति का गठन।

 


उ० प्र० वाॅलीबाल एसोसिएशन द्वारा नीरज राय व प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव नामित।


(बलिया) । उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल एसोसिएशन ने जनपद बलिया में वाॅलीबाल खेल की गतिविधियों के संचालन के लिए तदर्थ समिति का गठन किया है । उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिला वाॅलीबाल एसोसिएशन की संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक रूप से नव पदाधिकारियों के निर्वाचन एवं कार्यकारिणी गठन तक खेल हित में  बलिया वाॅलीबाल की तदर्थ समिति के संचालन के लिए नीरज राय व  प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव को सदस्य के रूप में नामित किया गया है । 
             

  विदित हो कि उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला वाॅलीबाल एसोसिएशन मऊ द्वारा आगामी 20 से 24 दिसम्बर तक 69वीं राज्य सीनियर (पुरूष एवं महिला) वाॅलीबाल चैंपियनशिप 2021-22 का आयोजन मऊ में किया जाना निर्धारित हुआ है । उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली जनपद बलिया की पुरूष एवं महिला टीम का चयन व प्रतिभागिता की जिम्मेदारी तदर्थ समिति को निभानी है ।
                 तदर्थ समिति के सदस्य नीरज राय व प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा । उक्त जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर ही 69वीं राज्य सीनियर वाॅलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली बलिया टीम का चयन किया जाएगा ।
                   उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय अमलेन्द्र शुक्ल की स्मृति में तदर्थ समिति द्वारा आयोजित जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप में जनपद की सभी वाॅलीबाल टीमें अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी । तदर्थ समिति के सदस्य नीरज राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल परिवार स्व० अमलेन्द्र शुक्ला के अप्रतिम योगदान व कृतित्व का ऋणी है, उनकी स्मृति में जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी होगा । प्रतियोगिता का आयोजन तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी ।


रिपोर्ट :-- मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल