चौकस रहेगी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस पेट्रोलिंग --- एस.एन.वैस
अफवाह फ़ैलाने वालों और शरारती तत्वों पर रहेगी पैनी नज़र ---- राजीव सिंह
रसड़ा(बलिया) महापर्व डाला छठ को आपसी प्रेम और सौहार्द वातावरण में सकुशल संपन्न होने के दृष्टिगत रसड़ा थाना कोतवाली परिसर में आहूत शांति समिति बैठक कीअध्यक्षता कर रहीं एसडीएम रसड़ा दीपशिखा सिंह ने अपने विचारों को साझा करते हुए आस्था के इस महापर्व डाला छठ पूजा को आपसी प्रेम और सौहार्द से शांति पूर्वक मनाने की अपील की। इस अवसर पर मौजूद सीओ रसड़ा एस. एन वैस ने कहा कि आस्था और विश्वास के पर्व छठ पूजा को सभी लोग मिलजुल कर भाईचारे के साथ शांति पूर्वक संपन्न होने में एक-दूसरे की मदद करें। अफवाह फैलाने वाले कत्तई बख्रशे नहीं जायेंगे । इसी क्रम में रसड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी का प्रयास रहे कि इस पर्व पर थाना क्षेत्र के कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं होने पाये । कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को कदापि नहीं बक्शा जायेगा। घाटों की साफ सफाई, सरोवर पर बिजली की व्यवस्था, बैरिकेडिंग आदि पर्व से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श हुआ। कोतवाल ने कहा कि घाटों के आस पास आतिशबाजी न हो। पर्व के दिन सभी चिन्हित स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी और व्यापक तौर पर पुलिस की पेट्रोलिंग करती रहेगी तथा सभी पर अपनी नज़र बनाए रहेगी। शरारती तत्व किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे । बैठक में उपस्थित आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के चेयरमैन प्रतिनिधि वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि संध्या कालीन व प्रातः कालीन अर्घ्य के समय अगर बिजली नहीं रहती है, तो हमारे पालिका के तरफ से जनरेटर की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। छठ महापर्व पर नगर पालिका परिषद रसड़ा द्वारा पर्व से संबंधित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश रहेगी। इस मौके पर सिटी इंचार्ज चंद्रशेखर सिंह ,हेेका० धर्मेंद्र दत्त जी, पुलिस तकनीकी विभाग विशेषज्ञ जयगणेश पाण्डेय,सभासद राजकुमार गुप्ता उर्फ रिंकू, वकील अहमद अंसारी, बीरबल राम आदि। अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी






Social Plugin