सिकन्दरपुर(बलिया) विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मटुरी गांव में एआईएमआईएम के तत्वाधान एवं पार्टी के नवानगर ब्लाक के अध्यक्ष अजहरुद्दीन उरर्फ अज्जू खान के संयोजन में रविवार को शोषितों व वंचितों के चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओवैसी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मु.अयुब सिद्दिकी रहे।
चौपाल को अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में हमेशा से ही जाति व धर्म के आधार पर लोगो का शोषण किया गया है ।अजादी के बाद समाज में यदि सबसे ज्यादा कोई शोषित व अछूत है तो वह मुस्लिम समाज है।कारण कि आजादी मिलने के बाद से यह समाज, राजनैतिक,सामाजिक तथा शैक्षणिक सहित हर तरह से पिछडता गया। इसका मुख्य कारण मुस्लिम समाज ने कभी अपना कोई लिडर नही चुना है।आजादी के बाद मुस्लिम समाज के लोग तथाकथित लीडरों को अपना लीडर मानकर उनके पीछे चलते रहे ।नतीजा यह हुआ कि समय समय पर गठित विभिन जाच कमेटियो की रिपोट के अनुसार मुसलमानों की स्थिति दलितों से भी बदतर होती ग़ई।कहा कि अगर अब भी हम नही चेते तो आने वाली स्थीति और भी बदतर होगी।
विशिष्ट अतिथि जिला सचिव मेराज अहमद वारसी ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार मुस्लिम आरक्षण का लाली पाप दिखाकर हमे ठगने का काम किया हमे आरक्षण का सब्ज बाग दिखाकर दादरी, मेरठ, मुजफ्फरनर तथा कैराना जैसे दंगे सौगात में दिया है, इसलिए इन ढोगीयो से मुस्लिम समाज को सावधान रहना चाहिए।
ओवैसी युथ बिग्रेड के अब्दुल्ला रहमान ने कहा कि कुछ लोग ओवैसी साहब पर तरह तरह के इल्जाम लगाते है और सबसे ज्यादह इल्जाम हमारे समाज के लोगो द्वारा लगाया जाता है। यह आरोप शिवपाल सिह यादव, चन्दरशेखर रावण, बाबूसिह कुशवाह, ओम प्रकाश राजभर आदि पर इनके समाज के लोग इल्जाम नही लगाते हैं।बल्कि इनकी मजबूती के लिए प्रयास करते हैं। आप सभी मुस्लिम समाज के लोगों को चाहिए कि इनसे सबक लेकर अपना लीडर बैरीस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब को मान कर उनको और उनकी पार्टी को मजबूत करने का काम करें।
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश






Social Plugin