Ad Code

Responsive Advertisement

अचानक आग लगने से उसमें रखे अनाज के साथ साथ नगदी रुपया जल कर राख।

 


नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के बेल्थरा मार्ग पर धुसिया पम्प के पास रिहायशी पलानी में अचानक आग लगने से उसमें रखा अनाज ओढ़न विछावन के साथ नगदी रुपया जल कर राख हो गया है। सूचना पर पुलिस ने फायर सर्विस को बुलाया तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। नगर पंचायत के जहां गिरापुर निवासी स्वामीनाथ यादव पुत्र श्रीपति यादव परिवार के साथ झोपड़ी में में रहते थे शनिवार को रात्रि में जब सभी लोग सो रहे थे तो अचानक पलानी में आग लगने की आहट मिलने पर लोगों में चीख पुकार मच गयी। जब तक लोग समझ पाते आग ने बिकराल रुप धारण कर जलाकर सब कुछ राख बना दिया। पलानी में खाने के सामग्री गेहूं, चावल, रजाई, लेवा गुदरी, चौकी चारपाई सहित उसमें रखा 5 हजार रुपये नगदी जलकर स्वाहा हो गया। घटना से  विचलित परिवार के लोगों के सामने पहाड़ टूटने जैसी आफत आ गयी है।



रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा