Ad Code

Responsive Advertisement

चुनावी तैयारी में जुटे भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मिलन राम।

 



नगरा (बलिया)। प्रदेश में विधान सभा चुनाव का समय दिनों दिन नजदीक आ रहा है।लिहाजा सभी पार्टी के नेता पसंदीदा सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मिलन राम ने बेल्थरारोड विधान सभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश की है और चुनावी तैयारी में जुटे हैं। वे लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। इसी क्रम में डॉ मिलन राम सोमवार को सायंकाल क्षेत्र के राजपुर में एक पुण्य तिथि समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा गोविंदपुर, उधरन, भीमपुरा, मालीपुर आदि गावों में जनसंपर्क किया और लोगों से मुलाकात की। भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार जनहित एवं देशहित में फैसले ले रही है, जिसका फायदा भी आम लोगो तक पहुंच था है। लॉकडाउन के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार ने जितना अच्छा कार्य किया, उतना किसी प्रदेश में नहीं हुआ है। कहे कि 2022 में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। विपक्ष अपने मूल उद्देश्यो से भटक गया है। जनसंपर्क के दौरान अमरनाथ सिंह, जय किशुन सिंह, ओमप्रकाश यादव, दिनेश्चर सिंह, संजय सिंह, दिनेश राजभर, चन्द्रशेखर राव आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा