(बलिया) जगदीशपुर चौराहा पर कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जनपद के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मोहनीश गुप्ता उर्फ मोनू द्वारा भूले भटको का कैंप लगाया गया है इस कैंप का उद्घाटन संघ प्रचारक सत्येंद्र जिला प्रचारक ने किया उन्होंने बताया कि मोनू गुप्ता ऐसे परिवार में जन्मे है जिन की जितनी तारीफ की जाए कम है स्वर्गीय बाबू महादेव प्रसाद के नाती हैं महादेव प्रसाद जनपद में एक अलग पहचान है श्री गुप्ता उन्हीं के आदर्शों पर चल रहे हैं इसीलिए जनपद में इनका सामाजिक कार्य जारी है इस कार्यक्रम के संचालन मोहनीश गुप्ता उर्फ मोनू ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सबको धन्यवाद ज्ञापित किया इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख रूप से निर्भय नारायण सिंह, एडवोकेट अटल बिहारी राय, श्री भगवान वर्मा, विजय आनंद ,आचार्य जी प्रधानाचार्य जगदीशपुर शिशु मंदिर डॉक्टर शालिनी राय, राजेश गुप्ता, विवेक गुप्ता ,संजय सिंह, ऋषि कांत वर्मा ,राजीव गुप्ता ,जंगम सिंह, उमेश गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे
रिपोर्ट :-- मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल






Social Plugin