(बलिया) जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में पीसीएफ के गोदाम में 2480 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है, जो समिति एवं पीसीएफ के कर्मचारियों के हडताल के कारण समितियों पर उपलब्ध नहीं करायी जा सकी थी। अब सभी कर्मचारी हड़ताल से वापस आ गये हैं। जिला प्रशासन की ओर से दो दिन के अंदर सभी समितियों पर दो दिन के अंदर डीएपी उपलब्ध हो जाएगी। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई होगी। सभी उर्वरक केन्द्रों के लिए यह भी निर्देश है कि वे खतौनी के आधार पर पॉस मशीन से ही कृषकों को खाद उपलब्ध कराएं। अपने जनपद के किसानों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित दर में उपलब्ध कराई जाए। इन आदेशो के उल्लंघन पर उर्वरक नियंत्रण आदेश की सुसंगत धारा के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन "उर्फ जमाल आलम






Social Plugin