(बलिया) जनपद के दादर मुनि के नाम पर लगने वाले ऐतिहासिल ददरी मेला में विराट पशु मेला नन्दी ग्राम भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वतंत्रप्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी और राज्यमन्त्री आन्नद स्वरूप शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नन्दी ग्राम मेला का भूमि पूजन किया। बलिया नगरपालिका के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान राज्यमन्त्री ने ददरी मेले के इतिहास और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया। इस दौरान अजय कुमार चेयरमैन, दिनेश विश्वकर्मा, राज करन नय्यर व समस्त नगर पालिका कर्मचारी व सौकडो लोग मौजूद रहे
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश






Social Plugin