Ad Code

Responsive Advertisement

गुरु का सम्बंध धर्म और अध्यात्म दोनों से -- डॉ जय गणेश

 


गंगा महोत्सव में बोले कथा वाचक 

दुबहड़ (बलिया)। क्षेत्र के जनेस्वर मिश्रा सेतु के निकट त्रिदंडी स्वामी घाट के पास विद्याभास्कर चौराहे पर 13 नवंबर से 18 नवंबर तक हो रहे गंगा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंगलवार की देर शाम आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक पंडित डॉ जय गणेश चौबे जयकांताचार्य जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा को बड़े ही विस्तार से वर्णन कर लोगों को सुनाया और झांकी दिखाई । उन्होंने भगवान श्री कृष्ण को साक्षात जगद्गुरु का अवतार बताते हुए कहा कि गुरु ही एक ऐसी सत्ता है जिसका संबंध धर्म और अध्यात्म दोनों से है । भगवान श्रीकृष्ण षोडश कला संपन्न पूर्ण ब्रह्म अवतारी है । जिन्होंने अर्जुन को चरम मंत्र का ज्ञान देकर जगत कल्याण का मार्ग दिखाया । भगवान श्रीकृष्ण में भगवान शब्द के समस्त अर्थ घटित होते है । कहा कि  धरती पर जब जब भी अत्याचार अनाचार एवं साधु जनों को परेशान किया जाता है तब तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान धरती पर अवतार लेते है । कथा के अंत में  उपस्थित महिला पुरुष भक्त जनों ने मां गंगा की भब्य आरती की जिसमे भगवान श्रीकृष्ण और मां गंगा के जयकारे से वातावरण गूंज उठा । 
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक लल्लू पाठक अनिल पाठक बड़क पांडे राजीव पांडे आदित्य पाठक पप्पू पांडे सुनील पाठक घूरा गोड़ काशीनाथ ठाकुर तारकेश्वर पाठक हरिशंकर पाठकमाधव जी सिंह  आदि लोग रहे ।


रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता