(बलिया)।आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरे जोर-शोर से प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। इसी क्रम में आज सभी तहसीलों में ईवीएम/वीवी पैट का जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत मशीनों का प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन आम जनता के सामने किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों के लोग भी शामिल थे। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यह बताना है किया ईवीएम मशीन पूरी तरह से सुरक्षित है और इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है और इससे बहुत सरल और आसानी से मतदान किया जा सकता है। यह पूरी तरह से भरोसेमंद है । जिला अधिकारी अदिति सिंह का सख्त निर्देश है कि आने वाले चुनाव में किसी प्रकार की धांधली ना होने पाए।अतः अभी से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं ।अभी से मशीनों और संबंधित उपकरणों की जांच कर ली जाए ताकि होने वाले चुनाव में मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
रिपोर्ट :-- रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin