Ad Code

Responsive Advertisement

बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न।

 



सिकन्दरपुर(बलिया) विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय बालूपुर मार्ग पर स्थित विमला कटरा में हुई।बैठक में सांगठनिक विषयों पर चर्चा के बाद पार्टी की मजबूती हेतु भ्रमण के माध्यम से इस कि नीतियों के ब्यापक प्रचार का निर्णय लिया गया।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि , मुख्य सेक्टर प्रभारी आजमगढ़ मण्डल शैलेन्द्र जी महाराज ने कहा कि कहा कि कार्यकर्ता ही किसी संगठन की जान होते हैं।कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही संगठन लोकप्रिय और मजबूत हो सकता है।कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे गांव गांव तथा डोर टू डोर भ्रमण कर पार्टी की नीतियों और बसपा सरकार की उपलब्धियों से जन जन को अवगत करा कर उन्हें दल से जोड़ने का काम करें।जिससे कि अगले 2022 के प्रदेश के चुनाव को फतह किया जा सके और बहन मायावती जी उत्तर प्रदेश के पुनः मुख्यमंत्री बन सकें ।भारतेन्दु चौबे, संजीव कुमार वर्मा, सनी कुमार, गुड्डू मलिक, रंजीत वर्मा, सुरेश राम, अजय कुमार, सिकन्दर गौतम, अजित कुमार, प्रभा चन्द, श्रीनिवास, राजमोहन आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता. अजय कुमार तथा संचालन सुनील गौतम ने किया।



रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश