रसड़ा ( बलिया ) जनपद सहित रसड़ा क्षेत्र के समस्त सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों वह सामाजिक संस्थानों में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रसड़ा थाना कोतवाली में भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर शत्र सलामी दी गई तत्पश्चात पुलिस जनों ने राष्ट्रीय एकता की पथ ग्रहण की । इस अवसर पर विद्यालयों में भी हर्षोल्लास के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146 वां जयंती मनाई गई और गगन भेदी नारों संग बच्चों ने प्रभात फेरी की ।
रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी






Social Plugin