Ad Code

Responsive Advertisement

स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

 


(बलिया) गोपाल आईटीआई के तत्वावधान में आयोजित स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन देवकली ग्रामसभा beस्थित ब्रह्म स्थान पर मंगलवार की सुबह दस बजे से होगा ।जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर लिया गया है । उक्त आशय की  जानकारी कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र तिवारी डूलडुल ने दिया है।
तिवारी ने बताया कि  कबड्डी प्रतियोगिता उत्तर प्रदेशीय 45 मी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें 20 वर्षीय तक बच्चे भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बनारस, आजमगढ़, लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर, देवरिया, बलिया समेत विभिन्न शहरों की नामी गिरामी टीम हिस्सा ले रही है। कबड्डी कार्यक्रम की शुरुआत सभी खिलाड़ियों को बहादुरपुर चट्टी से फ्लैग मार्च कराते हुए। आयोजन स्थल पर  जाएगा। उसके बाद कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कबड्डी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष इंजीनियर अरुण कुमार सिंह, सचिव पंकज सिंह, अरविंद पांडे, साहब जी ,चंद्रकांत राय ,ललू यादव, राजेश गुप्ता, अजीत कुमार सिंह, दिनेश दुबे, रवी      तिवारी, अशोक वर्मा, मुख्य रुप से शामिल हैं ।


रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन "उर्फ जमाल आलम