रसडा़(बलिया) थाना स्थानीय क्षेत्रांतर्गत रसड़ा-बलिया मार्ग पर माधोपुर चीनी मिल के समीप मंगलवार की सुबह 6 बजे एक कंटेनर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक ओमप्रकाश राम पुत्र जबलाल राम निवासी पहाड़पुर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंच रसड़ा कोतवाली पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक ओमप्रकाश राम अपने गांव से रसड़ा की तरफ आरहा था तभी सामने से आ रही कंटेनर वाहन की चपेट में आकर बूरी तरह से घायल हो गया, तत्पश्चात राहगीरों ने उन्हें तुरंत रसड़ा अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश की मौत के बाद परिजनों सहित पूरे गांव कोहराम मच गया है।
रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी






Social Plugin