Ad Code

Responsive Advertisement

त्यौहारो को मद्देनजर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के आपदा कंट्रोल रूम नंबर किया स्थापित।

 


(बलिया) अपर जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया है कि शारदीय नवरात्रि (दुर्गा पूजा) का पर्व 07 अक्टूबर को प्रारम्भ होगा, और 15 अक्टूबर को विजय दशमी/दशहरा का पर्व मनाया जायेगा। इस त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी महोदया द्वारा कलेक्ट्रेट कायार्लय के आपदा कंट्रोल रूम नम्बर-05498 -220832 स्थापित किया गया है। जिसमें दिनांक 07 से 15 अक्टूबर तक तीन शिफ्टों में प्रातः 06 से 02 बजे तक, दोपहर 02 से रात्रि 10 बजे तक तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक विभिन्न विभागों से सम्बन्धित अधिकारी/कमर्चारियों की डयूटी लगायी गयी है।


रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश