Ad Code

Responsive Advertisement

प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में रामलीला का तीसरा दिन।

 



नगरा (बलिया) स्थानीय प्राचीन  दुर्गा  मंदिर परिसर में तीसरे दिन रामलीला में सूर्पनखा का नाक काटने एवं खर दूषण का बध का मंचन किया गया  इसमें जब सूर्प नखा नहीं मानती है तो भगवान श्री राम का इशारा पाकर लक्ष्मण जी सूर्प नखा का नाक काट लेते हैं ।सुर्पनखा का नाक काटने के बाद वह रोते हुए अपने भाई के पास चली गई  इसके बाद खर और दूषण से लड़ाई हुई जिसमें खर दूषण का बध किया गया
 रामलीला को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए रामलीला मैं पात्र के रूप में दीपू पाठक दिव्यांशु विनोद पांडे रवि पाठक पवन पाठक एवं व्यास की भूमिका हरिशंकर पाठक एवं  चून्नू पाठक रहे। इसमें रमेश पाठक विनय पाठक राजकुमार गौड़ अविनाश  गोलू बृजेश चौरसिया भूपेंद्र सिंह भूगोल गुड्डू पांडे जयप्रकाश जायसवाल सहित समिति के अन्य लोगों ने अपना सहयोग दिया ।रामलीला के सभी लोग कस्बा सहित बाजार में भगवान राम लक्ष्मण एवं  मां सीता सहित सभी लोगों को रथ पर घुमाया गया मंदिर परिसर में भगवान राम लक्ष्मण एवं मां सीता की आरती बी पांडे एवं अविनाश गोलू ने किया इसके पश्चात रामलीला प्रारंभ हुई। सुरक्षा व्यवस्था को स्थानीय पुलिस ने संभाला।

रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा