रसड़ा (बलिया) रसडा़ नगर गांधी मार्ग निवासी राम दुलारे सर्राफ ने सोमवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौंप आरोप लगाया कि रसडा़ नगर के स्टेशन रोड़ स्थित शारदा मार्केट के परिसर में कुडा़ फेंका जा रहा है । जिसके कारण हमारे परिसर में काफी गंदगी फैली हुई है। जिसके वजह से प्रतिदिन आने जाने वालों को विभिन्न तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से ज़ल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाने कि मांग कि।

रिपोर्ट :-- आरिफ अंसारी