Ad Code

Responsive Advertisement

गोपाल आईटीआई के तत्वधान में स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का हुआ आयोजन।

 



(बलिया) गोपाल आईटीआई के तत्वधान में स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन देवकली ग्रामसभा स्थित ब्रह्म स्थान पर प्रथम चरण में    अलग-अलग चार  जनपदों की टीमों ने भाग लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त तथा गडवार  ब्लाक प्रमुख अतुल प्रताप सिंह ने फीता काट  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान सबसे पहले गोरखपुर तथा गोंडा के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हुआ । जिसमें गोरखपुर  ने 55 अंक पाकर विजई हुआ।  दूसरा मैच आजमगढ़ व देवरिया के बीच में हुआ। जिसमें आजमगढ़  ने देवरिया को 54 अंक पाकर पराजित कर अपना स्थान बना लिया ।  तीसरा मैच लखनऊ व महाराजगंज के बीच हुआ जिसमें लखनऊ ने  36 अंक पाकर  महाराजगंज  पराजित कर दिया । चौथा मैच अयोध्या व कुशीनगर के बीच हुआ ।अयोध्या 46 अंक पाकर विजई घोषित हुआ ।
दर्शकों से खचाखच भरा ग्राउंड खिलाड़ियों के खेल उत्साह बढ़ाने के लिए तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा गूंजता रहा । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख उमाशंकर पाठक, मेजर दिनेश सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य महेंद्र विक्रम सिंह, राजा बाबू राय ,  श्रीमती भारती सिंह, डॉक्टर विश्वरंजन सिंह , अरविंद पांडे, रेफरी के रूप में अजीत सिंह ,विनोद यादव,राजू राय रहे ।


रिपोर्ट :-- मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल