दुबहड़ (बलिया) - स्थानीय क्षेत्र के नगवा निवासी विश्वनाथ पाण्डेय ने गरीबों व असहाय लोगों में कम्बल का वितरण किया।
जिस समाज में गरीबों, असहायों एवं नारियों की सेवा एवं सम्मान होता है, वह समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। उक्त बातें मंगल पांडेय विचार मंच के वरिष्ठ सदस्य एवं नगवा निवासी विश्वनाथ पांडेय ने स्व० पद्मावती पांडे की स्मृति में रविवार को दर्जनों गरीब महिलाओं एवं पुरुषों में कंबल का वितरण करने के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि निराश्रितों की सेवा से बढ़कर कोई उत्तम कर्म नहीं हो सकता। इस मौके पर उदयशंकर पांडेय, राजीव पांडेय ,संजीव पांडेय, पवन चौबे, संतोष पांडेय, लाल पांडेय ,कल्लू पाठक ,सचिन मोहन पांडेय,अजित पाठक 'सोनू' एवं सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता






Social Plugin