बेरुआरबारी (बलिया) ब्लाक मुख्यालय के दवकरा हाल में आयोजित युवा शक्ति सम्वाद कार्यक्रम में आये गोरक्ष प्रान्त के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मनमोहन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भाजपा के झंडे का ठंडा है। डंडा जितना मजबूत होगा झंडा उतना ज्यादा फहरेगा। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि व मंडल अध्यक्ष द्वारा पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डंडा जितना मजबूत होगा झंडा उतना ज्यादा फहरेगा।इसलिए हम युवाओं को भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए मजबूती से लगने की आवश्यकता है। श्री सिंह ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि आगामी 2022 का चुनाव सर पर है इसके लिए भाजपा द्वारा चलाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करें। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने कहा कि हम बागी बलिया के लोग हैं, हमारी पहचान बगावत है अट्ठारह सौ सत्तावन से लेकर अब तक बलिया के बागी वीरो ने इतिहास के पन्नों में अपने स्वर्णिम इतिहास अंकित कराये है और आगामी 2022 में भी बलिया के युवा पूज्य योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सरकार बना कर इतिहास लिखने का काम करेंगे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बेरुआरबारी मंडल के युवा कमर कस चुके हैं आपकी उपस्थिति यह दर्शाती है कि आप लोगों में कितना उत्साह है इसी उत्साह के साथ आगामी 2022 के चुनाव में पूज्य योगी जी के हाथों को मजबूत करने का काम करना है। वक्ताओं में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री राकेश गुप्ता, दीपक शुक्ला, अभिषेक उपाध्याय, प्यारे लाल चौहान आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश पांडे ने समस्त आगंतुकों का आभार प्रकट किया कार्यक्रम का संचालन महामंत्री युवा मोर्चा आलोक सिंह परिहार ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश दुबे ,नवीन सिंह,अभिषेक सिंह,आलोक पासवान ,श्री भगवान गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :-- विजय शाह






Social Plugin