बलिया।(मोहम्मद अहमद हसन उर्फ जमाल आलम) जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने बताया है कि अर्हता 01 जनवरी, 2022 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 01 नवम्बर को होगा, जो 30 नवम्बर तक चलेगा।
दावा/आपत्ति दाखिल करने की अवधि 01 से 30 नवम्बर तक, विशेष अभियान की तिथि 07, 13, 21 एवं 27 नवम्बर तक होगा।
दावे और आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसम्बर एवं निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी, 2022 को होगा। पुनरीक्षण अवधि के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे मतदाता जिनका नाम आलेख्य सूची में सम्मिलित नही है तथा 18-19 आयु वर्ग के पात्र युवक/युवतियों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु फार्म-06 भरवायेगें।






Social Plugin